नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 22.8.2025 को शिवम उपाध्याय पुत्र श्री देवदत्त उपाध्याय ग्राम तुरकौली थाना खुटहन जि0 जौनपुर के गोबरहा स्थित S.S.Communication मोबाईल के दुकान से रात को अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान मे रखे मोबाइल व दुकान के काउन्टर मे रखा नगदी पैसा चुरा ले गये जिसके उपरान्त आवेदक शिवम उपाध्याय के तहरीर पर दिनांक 23.08.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 244/25 धारा- 331(4),305,317(2) बी0एन0एस0 थाना खुटहन जिला जौनपुर पंजीकृत किया गया जिसमें दिनांक दिनांक 30.08.2025 को 06 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए 10 अदद चोरी की मोबाईल व 3180 रुपया चोरी की मोबाईल के विक्रय का पैसा बरामद की गयी थी तथा एक नफर अभियुक्त मौके से 01 चोरी की मोबाईल के साथ भाग गया था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 13.09.2025 को उ0नि0 लल्लन प्रसाद मय हमराह बनुवाडीह में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोबरहां में मोबाईल की दुकान से चोरी हुआ मोबाईल फोन लेकर उसरबस्ती के तरफ से नहर की पटरी पकड़ कर बनुवाडीह की तरफ आ रहा है तथा शाहगंज की तरफ जायेगा। यदि जल्दी करेगें तो पकड़ा जा सकता है। मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस कर्मचारीगण मय मुखबिर के प्रस्थान कर नहर पटरी पकड़ कर उसर बस्ती की तरफ जा रहे थे कि उसर बस्ती पुल की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया पास आने पर व्यक्ति को रोका व टोका गया तो हड़बड़ा कर मुड़कर उसरबस्ती के तरफ भागने लगा कि घेर घारकर मौके से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश पुत्र रामकिशोर निवासी कटार थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ बताया जिसके जामा तलाशी से 01 मोबाईल फोन सैमसंग गैलेक्सी S 25 IMEI- 358410182423433, 35862667423431 बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए कारण बताते हुए कारण बताकर बाजाफ्ता बाकायदा दिनांक 13.09.2025 को समय 23.10 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर ले आकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
उ0नि0 लल्लन प्रसाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
का0 रामदेव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
का0 राजकुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *