आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,


साइबर फ्राड करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा OLX पर फर्जी आई0डी0 बनाकर फ्लैट/कमरा बुकिंग व सामान खरीदने-बेचने के नाम पर हजारों लोगों के साथ साइबर फ्राड करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल साइबर क्राइम जौनपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध व साइबर अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-10.09.2025 को थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा OLX पर फर्जी आई0डी0 बनाकर फ्लैट/कमरा बुकिंग व सामान खऱीदने-बेचने के नाम पर हजारो लोगों के साथ साइबर फ्राड करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों द्वारा देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में इनके विरुद्ध अब तक जांच से 15 साइबर ठगी (एन0सी0आर0पी0 कम्प्लेन) के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी का विवरण /घटना का अनावरणः-
दिनांक-10.09.2025 को थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा चांदपुर विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज जो बन्द गेट के पास मंदिर के पास से 19.15 बजे गिरफ्तार किया गया हैं। जिनके विरुद्ध मु0अ0सं0-11/25 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) BNS व 66C, 66D IT Act थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर पर पंजीकृत किया गया।
अपराध करने का तरीकाः-
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम चारों लोग मिलकर फोटोशाप के माध्यम से कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर उससे रामदास से प्राप्त फर्जी सिम के द्वारा OLX ऐप पर फ्लैट/कमरा बुकिंग व सामान खरीदने बेचने के नाम पर साइबर फ्राड का काम करते हैं OLX पर फर्जी सिम के माध्यम से आई0डी0 बनाकर फ्लैट/कमरा व सामान दिखाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस 1000/रुपये जमा करने के लिए बोलते थे, जैसे ही कस्टमर पैसा देने के लिए तैयार होता था तो अभियुक्तगणों द्वारा जनसेवा केन्द्र, व आसपास के दुकानदार तथा परिचित लोगो के बैंक यू0पी0आई0 नंबर व क्यूआर कोड भेज कर पैसा मंगा लेते थे फिर कस्टमर को ब्लाक कर देते थे। इसी प्रकार इन लोगो द्वारा अब तक हजारो लोगो के साथ लगभग 10 लाख रुपये तक की साइबर ठगी इन लोगो द्वारा की गयी है। अपराधियों द्वारा बताया गया कि हम लोग कस्टमर से कम रुपये की ठगी इसलिए करते थे कि कम पैसे फ्राड होने की वजह से ज्यादातर लोग कम्प्लेन नही करते है।
फर्जी सिम प्राप्त करने का तरीका-
रामदास प्रजापति से, रामजदास जो POS एजेन्ट है रामदास भोले भाले लोग जो उसके POS पर सिम लेने आते थे उनका दो बार अंगूठा लगवाकर दो सिम जारी कर एक सिम कस्टमर को देता था दूसरा सिम ये लोग साइबर फ्राड में इस्तेमाल करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र रामजतन प्रजापति नि0ग्राम ढोरा पोस्ट बरही नेवादा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी।
2.मनोज सरोज पुत्र उमाशंकर सरोज नि0 तरती लक्षनपुर बनेवरा थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
3.रामदास प्रजापति पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रजापति नि0 भुवाजाग पो0 डोमनपुर चिवथिया थाना चौरी जनपद भदोही।
4.अंकित कुमार यादव पुत्र रामलोचन यादव नि0 नवापुर थाना नेवढ़िया जौनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
04 मोबाइल फोन, 06 सिम कार्ड, 06 एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 01 एच0पी0 लैपटाप मय चार्जर, 01 कलर प्रिंटर, एक बायोमैट्रिक, 06 कूटरचित आधार कार्ड, 03 एटीएम कार्ड व 4070 रुपया नकद।
आपराधिक इतिहास-
1.धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र रामजतन प्रजापति-
1.मु0अ0सं0-116/2025 धारा-319(2), 318(4), 316(2), 315(2), 352, 351(2) BNS थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-11/25 धारा-318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) BNS व 66C, 66D IT Act थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त ।
गिरफ्तार/ सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्र0नि0 महेश पाल सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
2.म0उ0नि0 नीलम सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 आलोक कुमार, सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 प्रभात कुमार द्विवेदी, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
5.हे0का0 मुकेश कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
6.हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
7.हे0का0 संतोष यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
8.का0 आनन्द कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
9.का0 संग्राम सिंह यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
10.का0 प्रफुल्ल यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
11.का0 सत्यम गुप्ता, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
12.का0 सुगम यादव, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
13.का0 अजीत कुमार, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
14.का0 परवेज अहमद, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।
15.म0का0 आकांक्षा सिंह, थाना साइबर क्राइम जनपद जौनपुर।