Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
बार बार शिकायत करने पर भी नहीं बन रही है सड़क
ओलन्दगंज। जौनपुर। ओलन्दगंज से मैहर देवी मंदिर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और नवरात्र आने में मात्र दस दिन शेष हैं लेकिन इस मंदिर मार्ग की स्थिति बुरी है कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनने वाला नहीं है। दस दिन बाद नवरात्र में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है लेकिन न तो नगर पालिका प्रशासन और ना ही अन्य विभाग को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
नगर विधायक राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव यूं तो नगर में सक्रिय रहते हैं और नगर में होने वाले कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति दिखाई देती है मगर इस मार्ग को लेकर उनकी निष्क्रियता समझ से परे है।
नगर विकास मंत्री ए के शर्मा जी भी जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उनका विभाग भी है लेकिन इस मामले में ये लापरवाही क्यों है ये तो वही लोग बता सकते हैं।
जनता इस मार्ग को लेकर बहुत क्षुब्ध और रोष में है। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस सड़क को मानक के अनुसार बनाकर इस समस्या को हल करे।