आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

प्राची, शिवा और समीर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा महिला सभा का विशाल धरना प्रदर्शन आज
जौनपुर । जौनपुर शहर के मछली शहर पड़ाव पर 15 दिन पूर्व सीवर के नाले में बहने और करंट लगने से हुई तीन लोगों की दर्दनाक मौतों के मामले में समाजवादी महिला सभा 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट में विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। महिला सभा की प्रदेश सचिव और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रह चुकी ऊषा जायसवाल के नेतृत्व में आज 9 सितंबर दिन मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सपा कार्यकर्ता जिला कारागार के सामने (पेट्रोल पंप ) से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे । जहां यह धरना प्रदर्शन में तब्दील हो जाएगा।