अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई शुरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई शुरू

1. उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में चल रहे सभी पाठ्यक्रमों की मान्यता की जांच होगी। मान्यता विहीन पाठ्यक्रम चलाने पर संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही होगी, छात्र-हित में सभी निर्णय हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। सभी मंडलों में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।
२. उत्तर प्रदेश राज्य की सरकारी/ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण जिन संस्थानों ने किया है, उसे चिन्हित करते हुए क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी
3. शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले 6 उपद्रवी गुंडों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
4. रामस्वरूप यूनिवर्सिटी मामले में अभी तक सीओ, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री से अभाविप ने जिन भी मांगों पर बात की गई थी, उनपर आज सुबह से ही कार्रवाई शुरू हो गई है।
श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय समेत प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे सभी शैक्षिक संस्थानों पर की मान्यता की जांच मुख्यमंत्री जी की छात्रहितों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *