आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
बाईक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर
सरायख्वाजा थाना के उङली गांव में हुई घटना
बदमाशों की हवाई फायरिंग से गांव मे दहशत
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उङली गांव के निवासी एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ को बरसा कर जख्मी कर दिया । जब स्थानीय लोग दौड़े तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले । लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार उङली गांव निवासी लालता यादव का 32 वर्षीय पुत्र योगेंद्र उर्फ हसनु यादव अभी दस दिन पूर्व मुंबई से घर आया हुआ था। और रविवार की शाम वह करीब 8:30 बजे घर से 200 मीटर दूर सड़क पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर मुंह बांधे दो युवक पहुंचे और बिना किसी पूछताछ के वह योगेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । जिससे योगेंद्र को दो गोली लगी । हालांकि योगेन्द्र चिल्लाते हुए घर की तरफ भागे। और घर के पूर्व कुछ दूर पहले ही गिरकर तड़पने लगे । मौजूद आसपास के लोग दौड़े। जिस पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। उधर परिजनों का कहना है कि योगेंद्र कुछ दिन पहले बीमार भाई का इलाज करने के लिए मुंबई से घर आया था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव को फोन लगाया गया ,लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया ।