KGMU के 4 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मरीजों की बढ़ेगी मुश्किल

ब्यूरो,

 

KGMU के 4 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, मरीजों की बढ़ेगी मुश्किल

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से एक बार फिर बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के इस्तीफे की खबर आई है। इस बार चार डॉक्टरों ने एक साथ अपनी सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में डॉ. मनु अग्रवाल, डॉ. तन्वी भार्गव, डॉ. अशोक और डॉ. करण शामिल हैं। खास बात यह है कि इन डॉक्टरों ने नोटिस पीरियड पूरा करने के बजाय तीन महीने का वेतन जमा कर संस्थान से खुद को रिलीव कराया। KGMU जैसे बड़े संस्थान से चार डॉक्टरों का एक साथ जाना मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। पहले से ही डॉक्टरों की कमी झेल रहे विभिन्न विभागों पर इसका असर पड़ेगा। खासतौर पर मनोरोग विभाग, जहां से डॉ. मनु अग्रवाल जुड़ी थीं, में मरीजों की संख्या अधिक है और डॉक्टर कम। डॉक्टरों के लगातार इस्तीफे से KGMU प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *