ब्यूरो,

मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा: डोनाल्ड ट्रंप
Washington DC… भारत के साथ संबंधों को नए सिरे से स्थापित करने के बारे में ANI के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं, वह महान हैं. मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं वह पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है. इसमें चिंता की कोई बात नहीं है.”
भारत पर अपने पोस्ट पर ANI द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “मुझे इस बात से निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा और मैंने उन्हें बता दिया है कि मैंने भारत पर बहुत ऊंचा टैरिफ़ लगा दिया है – 50%. जैसा कि आप जानते हैं, मेरे (भारतीय प्रधानमंत्री) मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. वे कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज़ गार्डन गए थे. हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.”