आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त घायल, गिरफ्तार
मुख्य आरक्षीअभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा, 07 कारतूस, 01 मोबाईल, कुछ कागजात व नगदी बरामद-
थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त को लगी गोली, घायल/गिरफ्तार, अभियुक्तों के फायर से मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह को लगी गोली, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा, 07 कारतूस, 01 मोबाईल, कुछ कागजात व नगदी बरामद-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.09.2025 को स्वाट प्रभारी उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह क्षेत्र में मामूर होकर असबरनपुर पुलिया के पास मौजूद होकर आपस मे अपराध एवं अपराधियो के बारे में बात चीत कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि 02 व्यक्ति अवैध असलहा व कारतूस के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर भाउपुर की तरफ से डिंगुरपुर क्रासिंग के तरफ किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले है। सूचना पर स्वाट प्रभारी मय हमराह को लेकर प्रस्थान करने के उपरांत प्र0नि0 जलालपुर को आरटी सेट के माध्यम से सूचित कर मौके पर आने हेतु अवगत कराया गया। स्वाट टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी कर डिंगूरपुर क्रसिंग के तरफ से आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद डिंगूरपुर मोड के तरफ से एक वाहन अपनी हेडलाईट जलाते हुए आता दिखाई दिया, मुखबिर द्वारा सूचित करने पर पुलिस टीम सचेत होकर रोड पर आकर टार्च की रोशनी दिखाकर बदमाशो को रोकने का इशारा किया गया कि उक्त बदमाशान द्वारा अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा, बदमाशों की फायरिंग में स्वाट टीम में तैनात हे0का0 अवधेश सिंह के बायें हाथ में गोली लगी तथा स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अरविन्द सिंह के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी, आत्मरक्षार्थ मे पुलिस द्वारा गोली चलाने पर बदमाश सूरज यादव उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार यादव निवासी देवलासपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर तो घायल दशा में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश अखिलेश यादव उर्फ नेता पुत्र देवचन्द यादव निवासी कुसरना महादेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर अंधेरे व भौतिक परिस्थियो का लाभ उठाते हुए मो0सा0 सहित भाग गया। घायल बदमाश का इलाज बीएचयू ट्रामा सेन्टर वाराणसी में चल रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिवास-
1.सूरज यादव उर्फ गोलू पुत्र रामअवतार यादव निवासी देवलासपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
1. मु0अ0स0 306/25 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0-157/20 धारा-188/323/325/504 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
फरार अभियुक्त–
1.अखिलेश यादव उर्फ नेता पुत्र देवचन्द यादव निवासी कुसरना महादेवा थाना केराकत जनपद जौनपुर
फरार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 18/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थना केराकत जौनपुर
2. मु0अ0सं0 361/20 धारा 307 भादवि थाना केराकत जौनपुर
3. मु0अ0सं0 73/21 धारा 307/420/467/468/471 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
4. मु0अ0सं0 91/21 धारा 307 भादवि थाना केराकत जौनपुर
5. मु0अ0सं0 61/21 धारा 380 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
6. मु0अ0सं0 126/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर
7. मु0अ0सं0 360/20 धारा 399/402 भादवि थाना केराकत जौनपुर
8. मु0अ0सं0 1497/17धारा 3/25 आर्म्स एक्टा थाना केराकत जौनपुर
9. मु0अ0सं0 1129/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 353/419/420/467/468/471 भादवि
10. मु0अ0सं0 799/17 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 353/419/420/467/468/471 भादवि थाना केराकत जौनपुर
11. मु0अ0सं0 48/23 धारा 386/ भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
12. मु0अ0सं0 49/23 धारा 386 भादवि थाना चन्दवक जौनपुर
13. मु0अ0सं0 76/11 धारा 392 भादवि थाना देवगांव आजमगढ
14. मु0अ0सं0 462/13 धारा 392/411 भादवि थाना देवगांव आजमगढ
15. मु0अ0सं0 68/14 धारा 394/411 भीदवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ
16. मु0अ0सं0 306/25 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी की विवरण-
1. एक तमन्चा .315 बोर।
2. तीन खोखा कारतूस, 01 मिस कारतूस .315 बोर।
3. तीन खोखा कारतूस 09 MM
4. एक मोबाईल ओपो A95 5G, एक चेक यूनियन बैंक, एक ड्राईवरी लाईसेन्स, एक ब्लेड।
5. एक रुपये का पुराना नोट 01 व नगद 240 रुपये।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे थाना जलालपुर जौनपुर।
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जौनपुर।
3. हे0का0 मुन्नू प्रसाद, हे0का0 पीयूष सिंह, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 आशीष साहू थाना जलालपुर जौनपुर।
4. हे0का0 अवधेश सिंह, हे0का0 अमित कुमार राय, हे0का0 अखिलेश कुमार चौधरी, हे0का0 अभिमित तिवारी, का0 अजय कुमार स्वाट टीम जौनपुर।