जिलाधिकारी ने किया गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जिलाधिकारी ने किया गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी ने आज आकस्मिक रूप से विकास खण्ड बक्शा के सादनपुर अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में गोवंशो के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता का जायजा लिया गया। गो-आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर, पेयजल, नेपियर घास आदि उपलब्ध पायी गया। शेड मे वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था पायी गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवशों को नैपियर घास प्रचुर मात्रा में दिया जाए। गो आश्रय स्थल में पौधरोपण भी किया जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोवंशो के स्वास्थ्य की जांच करे और बीमार होने की दशा में उनका उपचार भी करें। इस दौरान स्वयं गोवंशो को गुड़ और केला भी खिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *