मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP में बन गए दूसरे नंबर के नेता

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP में बन गए दूसरे नंबर के नेता

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है. मायावती ने आकाश का प्रमोशन करते हुए बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी मायावती के बाद आता है। आकाश दूसरे नंबर के पावरफुल नेता बसपा में हो गए हैं। अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे।
आकाश आनंद की जिम्मेदारी सभी सेक्टर, केंद्रीय और स्टेट कोऑर्डिनेटरों और प्रदेश अध्यक्षों की काम की समीक्षा करना होगा। वह सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *