ब्यूरो,

गणेशोत्सव और आंदोलन को देखते हुए सेंट्रल रेलवे मुंबई के विभिन्न स्टेशनों पर 240 अतिरिक्त RPF जवान तैनात
गणेशोत्सव और आंदोलन को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के विभिन्न स्टेशनों पर 240 अतिरिक्त RPF जवान तैनात किए हैं। इनमें से 95 जवान चिंचपोकली, करी रोड, दादर, परेल, भायखला, कॉटन ग्रीन और शिवड़ी स्टेशनों पर लगाए गए हैं।
मराठा आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। इस अनशन में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में मराठा समाज के लोग मुंबई पहुंचे। वे लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन पहुंचे और वहां से नारेबाजी करते हुए आजाद मैदान की ओर बढ़े। इस दौरान जाम की नौबत बन गई।
मनोज जरांगे ने कहा कि वे पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं मरने या गोली खाने के लिए तैयार हूं, लेकिन पीछे हटने के लिए नहीं। मेरा अनशन सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है।” उन्होंने अपने समर्थकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को मदद करने की अपील भी की है।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि ट्रैफिक जाम हटाने में मदद करें और आंदोलन को अनुशासन के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री और सरकार से निवेदन करता हूं कि मुझे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने की अनुमति दें और हमारी सभी मांगों को स्वीकार करें।”
स्टेशन परिसर भगवा झंडों, पारंपरिक टोपियों और गमछों में सजे प्रदर्शनकारियों से खचाखच भरा रहा। सुबह से ही स्टेशन पर नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों पर नाचते आंदोलनकारी दिखाई दिए।
अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात से ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म हजारों आंदोलनकारियों से भरे रहे। कई लोग रातभर वहीं ठहरे रहे। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और महाराष्ट्र सुरक्षा बल ने स्टेशन पर भारी संख्या में जवान तैनात किए हैं। 40 अतिरिक्त RPF और 60 MSF जवान मुंबई स्टेशन पर तैनात किए गए।
गणेशोत्सव और आंदोलन को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के विभिन्न स्टेशनों पर 240 अतिरिक्त RPF जवान तैनात किए हैं। इनमें से 95 जवान चिंचपोकली, करी रोड, दादर, परेल, भायखला, कॉटन ग्रीन और शिवड़ी स्टेशनों पर लगाए गए हैं। इसके अलावा, जीआरपी ने CSMT पर दिन में 40 अतिरिक्त जवान तैनात किए, जिससे उनकी कुल ताकत दिन में 200 और रात में 230 हो गई।