ब्यूरो,
आवारा कुत्तों को लेकर SC फैसले के अगले दिन कानपुर में BBA की छात्रा पर आवारा कुत्तों का हमला
कानपुर . सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए फैसले के अगले दिन ही कानपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई है.
केडीए कॉलोनी श्याम नगर में रहने वाली BBA की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से काट खाया है. कुत्तों ने छात्रा का गाल और नाक नोंच डाली , कपड़े फाड़ दिए.
कुत्तों के हमले से छात्रा का पूरा चेहरा बिगड़ गया है. छात्रा के चेहरे पर डॉक्टरों की टीम ने 17 टाँके लगाए हैं…