आम नागरिकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में लखनऊ नगर निगम – 5 गुना तक कम होगा दाखिल-खारिज शुल्क

ब्यूरो,

आम नागरिकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में लखनऊ नगर निगम –  5 गुना तक कम होगा दाखिल-खारिज शुल्क

 

यूपी में लखनऊ नगर निगम दाखिल-खारिज शुल्क 5 गुना तक कम होगा। नगर निगम ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। कार्यकारिणी बैठक में इसे मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

यूपी में लखनऊ नगर निगम ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। इसके लिए वह दाखिल-खारिज शुल्क में पहली बार भारी रियायत देने जा रहा है। म्यूटेशन शुल्क में पांच गुने तक कटौती का प्रस्ताव है। 22 अगस्त को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में इसे मंजूरी के लिए रखा जाएगा है। कार्यकारिणी से मंजूरी मिलने के बाद 28 अगस्त को इसे सदन की बैठक में भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। पहले वसीयत या फिर बंटवारे पर दाखिल खारिज कराने पर लोगों को पांच हजार रुपए शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब 1000 वर्गफुट तक का मकान होने पर केवल एक हजार व 3000 वर्गफुट का मकान होने पर केवल 3000 रुपए ही दाखिल खारिज शुल्क चुकाना होगा।

नगर निगम का मानना है कि मौजूदा दाखिल-खारिज शुल्क गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ज्यादा था। शुल्क में कटौती से संपत्ति संबंधी कार्यवाही करवाना अब आसान हो जाएगा। खासकर उन परिवारों को फायदा मिलेगा जो उत्तराधिकार, पारिवारिक बंटवारा या वसीयत के आधार पर दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं।

शासन ने पहले ही दाखिल-खारिज शुल्क कम करने के आदेश जारी किए थे। अब नगर निगम ने उसकी नियमावली भी तैयार कर रहा है। इस नियमावली के लागे होते ही शुल्क की दरें कम हो जाएंगी।

सम्पत्ति पर खरीदने पर दाखिल खारिज शुल्क

सम्पत्ति की कीमत (लाख में) वर्तमान शुल्क(रुपए हजार में) प्रस्तावित शुल्क (रुपए हजार में)

पांच लाख तक—————— 3500 ———————1000

पांच से अधिक व 10 तक ———5500 ———————2000

10 से अधिक 15 तक————–7500——————– 3000

15 से अधिक 50 तक————–9500——————– 5000

50 लाख से अधिक—————-10000—————— 10000

उत्तराधिकार, वसीयत पारवारिक बंटवारे पर शुल्क

सम्पत्ति का क्षेत्रफल(वर्गफुट में) वर्तमान में शुल्क रुपए में प्रस्तावित शुल्क रुपए में

1000 वर्गफुट तक————— 5000———————- 1000

एक हजार से अधिक 2000 तक —–5000 ———————2000

दो हजार से अधिक 3000 तक——- 5000——————— 3000

तीन हजार से अधिक वर्गफुट ———5000——————– 5000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *