आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

ओलन्दगंज कालीकुत्ती मां मैहर देवी मंदिर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
राहगीरों का चलना बेहद मुश्किल
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में ओलंदगंज से मां मैहर देवी मंदिर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है और ये स्थिति सालों से बनी हुई है जबकि ट्रिपल ईंजन की सरकार है और सभासद पद पर भी बीजेपी का प्रत्याशी नगर पालिका परिषद में सबसे अधिक मतों से इसी वार्ड उमरपुर से जीता है फिर भी इस मुहल्ले की टूटी हुई सड़कें यहां के अधिकारियों और नेताओं की अकर्मण्यता को दिखा रहा है। जौनपुर शहर विधानसभा सीट से गिरीश यादव दो बार से विधायक और मंत्री बन रहे हैं और इस वार्ड से भर भर कर वोट पाते हैं पिछले नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के सभासद रहे डॉ रामसूरत मौर्य की पत्नी मनोरमा मौर्य को बीजेपी ने टिकट दिया और वे विजई हुई। इसी वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीत हासिल की लेकिन इस वार्ड की सड़के अपने हाल पर रो रही है इस वार्ड के नागरिक इस अभिशाप को झेलने के लिए अभिशप्त हैं। ओलन्दगंज कालीकुत्ती मां मैहर देवी मंदिर तक इस सड़क पर चलना मुश्किल है।
जिला प्रशासन क्यों इतना निष्क्रिय है ये समझ से परे है। क्या जिलाधिकारी या अन्य जिम्मेदार अधिकारी आते ही नहीं हैं इस मुहल्ले में या उनको कुछ पता ही नहीं है। इस वार्ड उमरपुर के नागरिक क्या योगी आदित्यनाथ जी के मतदाता नहीं हैं? योगी आदित्यनाथ जी के नाम पर आज प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी हुई है और इस वार्ड की इतनी बेकद्री जिसने नगर पालिका परिषद जौनपुर के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से सभासद जिताकर भेजा है।
यह मार्ग जौनपुर लखनऊ सुल्तानपुर प्रयागराज आजमगढ़ वाराणसी मिर्जापुर सोनभद्र आदि जिलों से मां मैहर देवी मंदिर के पास नगर को जोड़ता है जिससे नगर में यातायात पर दबाव भी कम होता है लेकिन ये उपेक्षा दर्दनाक है और सोचनीय भी है।