वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना – पूर्वी यूपी में भी मौसम का उतार-चढ़ाव -लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना: मौसम विभाग

ब्यूरो,

वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना – पूर्वी यूपी में भी मौसम का उतार-चढ़ाव -लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना: मौसम विभाग

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यानी 16 अगस्त को मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में भी मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं उमस का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान अयोध्या में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान रात के तापमानों में सभी मंडलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। रात के तापमान राज्य के सभी मंडलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यानी 16 अगस्त को मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 16 अगस्त को पूर्वी यूपी मौसम के बारे में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 17 और 18 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *