ब्यूरो,

मथुरा-वृंदावन में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – दुल्हन की तरह सज गए मंदिर
मुख्यमंत्री योगी ने किया दर्शन और पूजन
देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मथुरा-वृंदावन में देश-विदेश से श्रद्धालु जुटे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे हैं। उन्होंने यहां दर्शन और पूजन किया।
देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जन्माष्टमी पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंच रहे हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विशेष आयोजन हो रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।
इस बीच सुबह 11:39 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में वेटरनेरी विश्वविद्यालय के हैलीपैड पर उतरे। यहां से वह श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए रवाना हुआ। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान पर सर्वप्रथम केशव देव महाराज के दर्शन किये। इसके बाद योगमाया के दर्शन करने के उपरांत वह गर्भगृह में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भागवत भवन पहुंचे और वहां दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।
मथुरा के लिए लखनऊ से प्रस्थान करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा-‘आज भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मथुरा-वृन्दावन की पावन धरा पर मथुरा वासियों के जीवन को सरल, सुखद और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से सर्वांगीण विकास को समर्पित ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पूज्य साधु-संतों के सम्मान का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। आधुनिकता और अध्यात्म के संगम की साक्षी बनेगी यह पुण्यधरा। वृंदावन बिहारी लाल की जय!