आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

अपहरण के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा अपहरण के एक वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लाइन बाजार। जौनपुर
उ0नि0 ईशचन्द यादव मय हमराह द्वारा धारा-363/66 भादवि से सम्बन्धित पीडिता की बरामदगी हेतु तलाश व अभियुक्त का पतारसी सुरागरसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ भोलू पुत्र रामबाबू निवासी जहानपुर थाना कंचनपुर जनपद धौलपुर राजस्थान को पचहटिया तिराहा से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यावाही के अनुक्रम में माननीय न्यायालय चालान कर भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1.राजेश सिंह उर्फ भोलू पुत्र रामबाबू निवासी जहानपुर थाना कंचनपुर जनपद धौलपुर राजस्थान।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-324/23 धारा-363/66 भादवि थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित पीडिता बरामद
गिरफ्तारी टीम-
1.उ0नि0 ईशचन्द यादव थाना लाइन बाजार जौनपुर।
2.हे0का0अखिलेश यादव थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
3.का0 भरत राजभर थाना लाइन बाजार जौनपुर।
4.म0का0 भानमती चौहान थाना लाइन बाजार जौनपुर।