Bueauro,
पहाड़ों और पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश,
संगम नगरी भीषण बाढ़ की चपेट में
प्रयागराज. पहाड़ों और पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश, संगम नगरी भीषण बाढ़ की चपेट में आ गई है.
प्रयागराज में ऐसी बाढ़ आई कि अब पता लगाना मुश्किल है कि कहां गंगा और कहां यमुना हैं.
किला घाट से झूंसी तक सब बराबर हो गया है.
दोनों नदियां प्रयागराज में खतरे का अलार्म बजा रही है.
प्रयागराज शहर के सलोरी, राजापुर, दारागंज, बघाड़ा जैसे इलाके डूब गए हैं. सबसे बुरा हाल गंगा के तराई वाले इलाकों है.
बेला कछार, राजापुर, तेलियरगंज, सोनौटी, बघाड़ा ये वो इलाके हैं जो गंगा के चपेट में हैं.
महाकुंभ के दौरान इन सब इलाकों में पार्किंग बनाई गई थी.
दारागंज जैसे मोहल्ले आबादी वाले इलाके माने जाते हैं जहां बड़ी आबादी प्रभावित हुई…