जौनपुर में बिक रही है नकली दवा, खुले आम मेडिकल स्टोर से बेची जा रही नकली दवा

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

 जौनपुर में बिक रही है नकली दवा, खुले आम मेडिकल स्टोर से बेची जा रही नकली दवा

20 प्रतिशत छूट के बदले में बेच रहे हैं नकली दवाएं,बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है इसके पीछे

जौनपुर । शहर के कुछ नामी गिरामी दवा विक्रेताओं द्वारा आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिक धन कमाने के चक्कर में वह खुलेआम अधोमानक वाली नकली दवाओं की बिक्री अपने ही काउंटर से कर रहे हैं।

जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय द्वारा भेजी गई तीन दवा के सैंपल में दो दवाएं नकली घोषित होने के बाद संबंधित फार्म के स्वामी के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्रदेश के आयुक्त औषधि प्रशासन ने इस संबंध में कड़ा निर्देश जारी कर दिया है।

निर्देशो के अनुपालन में जनपद के जिला औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने बीते 14 जुलाई को शिवांश सर्जिकल एंड मेडिकल एजेंसी नईगंज का औचक निरीक्षण किया था।

जांच के दौरान इस फर्म से तीन संदिग्घ औषधियों के नमूने संकलित कर जांच और विष्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ में भेजा गया था।

जांच रिपोर्ट में दो दवाइयो के सैंपल सरकारी विश्लेषक द्वारा नकली घोषित कर दिया गया है।

इस सम्बंध ने ड्रग्स इंस्पेक्टर श्री पांडेय ने इस प्रतिनिधि को बताया कि विभाग नकली दवा बिजनेस करने वालो पर सख्त है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करें।

जल्दी ही विवेचना कर नियमानुसार न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने ज्वाइनिंग के दौरान वार्ता में बताया था कि मैं सरकार की नीति पर काम करूंगा सरकारी मंशा के अनुसार हम जनोपयोगी कार्य निरन्तर करते रहेंगे।

हमने यहां कार्यभार ग्रहण करते ही यह दिशा निर्देश सभी दवा विक्रेताओं को निर्गत किया था ।

उसके परिपालन में जिन दवा विक्रेताओं ने अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया मेरे औचक निरीक्षण में पकड़े जाने पर उन्हें कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के लिए तैयार होना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *