ब्यूरो,
दो साल से स्कूलों में नहीं पहुंची गणित, विज्ञान की किट !
Lucknow…
यूपी में स्कूलों का कम छात्रों के कारण मर्जर हो रहा है ! पर सरकार छात्रों को स्कूल लाने में कितनी गंभीर है इसका एक उदाहरण सामने आया है !
राज्य के तमाम स्कूलों में दो साल में भी गणित और विज्ञान की किट नहीं पहुंची है। इस साल की किताबें भी सभी स्कूलों में नहीं पहुंची। इस लापरवाही के आरोप में आगरा के सैयां ब्लॉक के बीईओ दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया बेसिक गया है। अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
शिकायत मिलने पर आगरा के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) ने सैयां ब्लॉक का निरीक्षण किया था। पाया था कि इस सत्र की 1,830 किताबें समय पर नहीं बंट सकी थी। जांच की गई तो पता चला कि 2023 में गणित और विज्ञान की किट बीआरसी पर भेजकर उसी शैक्षिक सत्र में बंटवाने के निर्देश दिए गए थे। जूनियर हाईस्कूल की 44 किट और प्राइमरी की 90 किट स्कूलों को बटवाई जानी थी। ये किट नहीं बट सकीं।