आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

लूट की घटना में रेकी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर । जफराबाद पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में रेकी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक-07.07.2025 को वादी मुकदमा श्री विद्यमान सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह निवासी न्यू0 कालोनी जगदीशपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर वादी की पत्नी टहलने के लिए जाते समय अज्ञात लूटेरो द्वारा असलहा दिखाकर वादी की पत्नी की सोने की चैन लूट लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0 243/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात अभियुक्तगण के पंजीकृत हुआ था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 10.07.2025 को प्र0नि0 मय हमराह उ0नि0 संजय कुमार मय पुलिस बल द्वारा कचगांव तिराहा पर अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध मे आपस मे बातचीत के दौरान मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि लूट की घटना में शामिल अभियुक्त कही भागने के लिए हौज तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अहिरावीर बाबा मंदिर जगदीशपुर पर लूट की घटना को कारित करने में शामिल अभियुक्त को समय करीब 12.50 बजे पकड़ लिया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछतांछ का विवरणः-
अभियुक्त करन राजभर से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 06.07.2025 को लूट की घटना में मेरे द्वारा ही रैकी की गयी थी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. करन राजभर पुत्र रामाश्रय राजभर निवासी कल्याणपुर थाना मडियाहू जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 159/25 धारा- 309(2)/317(2)/61(2)बीएनएस थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना जफराबाद जौनपुर
2. उ0नि0 संजय कुमार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
3. हे0का0 विपुल राय थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
4. हे0का0 अमित कुमार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
5. का0 प्रवीण कुमार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।