ब्यूरो,
तीन कंपनियों पर ईडी के छापे
लखनऊ। काली कमाई सफेद करने वाली तीन कंपनियों पर ईडी के छापे लखनऊ में आलमबाग स्थित कंपनी के परिसर को भी खंगाला
नोएडा और लखनऊ स्थित तीन संदिग्ध मुखौटा कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने छापे मारे।कार्रवाई में डिजिटल उपकरण, वित्तीय दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए।केंद्रीय एजेंसी ने इन संस्थाओं से जुड़े कई बैंकों में 116 खातों को फ्रीज कर दिया।
इन खातों से 103 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित आय फ्रीज करने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय एजेंसी ने तीन शेल कंपनियों लखनऊ के आलमबाग स्थित मूल बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा स्थित रेनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और बिहार की किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन कंपनियों के निदेशक फर्जी निकले।