Bueauro,
UP के फर्रुखाबाद में रक्षक ही बन गया भक्षक, पहले स्कूल से छात्रा को उठाया, फिर सिपाही ने तमंचे की नोक पर किया रेप
UP के फर्रुखाबाद में रक्षक ही भक्षक बन गया, पहले स्कूल से छात्रा को उठाया, फिर सिपाही ने तमंचे की नोक पर किया रेप
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महिला थाने में तैनात पुलिस सिपाही विनय चौहान पर 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. यह घटना थाना नवाबगंज क्षेत्र की है, जहां सिपाही ने तमंचे की नोक पर छात्रा को कार में अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा मंगलवार को स्कूल गई थी. स्कूल से लौटते समय सिपाही विनय चौहान ने कथित तौर पर उसे तमंचे की नोक पर धमकाकर कार में अगवा कर लिया. इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. जब छात्रा समय पर घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान परिजनों ने सिपाही को कार से छात्रा को उतारते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान कार चालक ने भागने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया.