आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

शारिरिक सम्बन्ध बनाने व शादी का झांसा देने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर,थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारिरिक सम्बन्ध अभियुक्त को गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
पीड़िता द्वारा तहरीर दी गयी कि हैप्पी यादव पुत्र शामले यादव निवासी लेदुका थाना बक्शा जनपद जौनपुर के द्वारा शादी का झाँशा देकर पाँच साल से शारिरिक सम्बन्ध बनाता रहा था वो जहाँ जहाँ बुलाता था वहाँ वहाँ जाती थी हर बात मानी मै उसकी जब मैने शादी करने के लिए कहाँ तो वह शादी करने से मना कर रहा है दिनांक-28-6-2025 को हैप्पी ने मुझे मारा पिटा और जान से मारने की धमकी दिया।
गिरफ्तार का विवरणः-
दिनांक-30.06.2025 को उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे कि थाना हाजा से हे0का0 रमेश सिंह , हे0का0 अरुण यादव को तलब कर देखभाल क्षेत्र रात्रिगश्त भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे मामूर होकर मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर मौजूद था कि मुखबीर खास ने आकर सूचना दिया गया साहब आप के मु0अ0सं0-394/2025 धारा- 69, 115(2), 351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त हैप्पी यादव पुत्र शामले यादव नि0 लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर सिद्दीकपुर तिराहा पर मौजूद है कही जाने के फिराक मे यदि जल्दि किया जाय तो पकडा जा सकता है मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण व मुखबीर खास को साथ मे लेकर प्रस्थान कर सिद्दीकपुर तिराहा की तरफ चल दिये तिराहे से कुछ दूर पहले ही मुखबीर खास रोड के किनारे खडे व्यक्ति की तरफ इशारा कर बताकर चला गया तत्पश्चात मै उ0नि0 मय हमराह कर्मचारी के अपने को छिपछिपाकर जैसे ही उस व्यक्ति के पास पहुचे कि वह व्यक्ति हडबडा कर भागना चाहाँ तो मौके पर ही पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हैप्पी यादव पुत्र शामले यादव नि0 लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर जिसका थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-394/2025 धारा- 69, 115(2), 351(2) बी0एन0एस0 से मिलान किया गया तो उक्त अभियोग से सम्बन्धित होना पाया गया जिसे उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुये नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लिया गया ।
पूछताछं का विवरणः-
हैप्पी यादव पुत्र शामले यादव नि0 लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर पुछने पर अपने जुर्म से इनकार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता माननीय न्यायालय को देना बता रहा है ।
/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-/
1. हैप्पी यादव पुत्र शामले यादव नि0 लेदुका थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त –
1.मु0अ0सं0 394/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बी0एन0एस0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर.
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 अरुण यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 रमेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।