‼️पुलिस की पाठशाला‼️ ‼️“कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान”‼️

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

‼️पुलिस की पाठशाला‼️

‼️“कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान”‼️

 

जौनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला “कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान” का आयोजन रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार सुजानगंज में किया गया।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स, सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने व साइबर क्राइम से बचाव के बताये गये उपाय,बच्चों को दिये सफलता के मंत्र।

पुलिस पाठशाला में छात्रों से अपराजिता बनने, सफलता, लक्ष्य और उनके भविष्य को लेकर संवाद किया गया। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
आज दिनांक-30.06.2025 को रामेष्ट पब्लिक स्कूल बेलवार सुजानगंज जौनपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामिण जौनपुर द्वारा छात्र/छात्राओं को सम्बोधित किया गया। सम्बोधन में महोदय द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया गया तथा उससे बचाव के उपाय बताये गये एवं सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने तथा अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल लाक रखने का सुझाव दिया गया। साथ ही उन्हें यातायात के प्रति भी जागरुक किया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय से कुछ सवाल भी पूछे गये जिसका जवाब महोदय द्वारा दिया गया तथा छात्राओं को सम्मान्नित किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जहाँ एक ओर बच्चों में अपनी एवं अपने सहपाठियों की सुरक्षा की भावना का विकास होगा,वहीं दूसरी ओर वे निडर होकर अपनी बात पुलिस से बता सकेंगे।
जिस भी क्षेत्र में सफलता पाना है उसके हिसाब से तैयारी करने व सतत प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान व जारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराध से बचाव के भी उपाय बताये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *