आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

सेवानिवृत्त होने वाले 09 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर दी भावभीनी विदाई
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 09 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई
जौनपुर। दिनांक 30.06.2025 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 09 पुलिसकर्मी ( 04 उपनिरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी, 01 उर्दू अनुवादक, 02 फालवर) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, श्री अनुपम सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची-
1. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
2. उ0नि0 जयराम यादव
3. उ0नि0 रामप्रीति राम
4. उ0नि0 हरे राम
5. मु0आ0 हरिहर राम
6. मु0आ0 गोरख राम
7. उर्दू अनु0 शाहजादा हुसैन
8. फालवर मुन्नी देवी
9. फालवर मोती राम