आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

गुमशुदा बालक सकुशल बरामद , परिजनों को किया गया सुपुर्द –
थाना सुरेरी पुलिस टीम के द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को किया गया सुपुर्द –
थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक-26.06.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/25 धारा-137(2) बीएनएस से सम्बन्धित गुमशुदा बालक यश गुप्ता उम्र 14 वर्ष को माँ शितला धाम अदलपुर चौकिया चुनार मिर्जापुर से सकुशल बरामदगी करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर गुमशुदा को उसके परिजनों के सुकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थानाध्यक्ष थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 भगवान यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
3.का0 रमारंजन यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।