आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

दहेज हत्या के 2 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-20.6.2025 को ग्राम मीरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर को वादी मुकदमा द्वारा बताया गया कि सरोज पुत्र वंश नरायन सरोज ग्राम राजापुर पोस्ट भोण्डा (अनेई) थाना सुरेरी जिला जौनपुर का निवासी हूँ मेरी बेटी नेहा सरोज का विवाह रिशु सरोज पुत्र दुर्गा सरोज ग्राम भडेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर के साथ हुआ था, दिनांक 20.06.2025 को मेरी बेटी से घर का खर्चा चलाने के लिए और दहेज की मांग करते हुए उसे ससुराल वालो ने गला दबाकर मार दिया है। घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-168/25 धारा 80/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर पर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 26.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक केराकत मय हमराह पुलिस टीम केराकत द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 168/25 धारा 85/80 बीएनएस व ¾ डी0पी0एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तगण 1-रिशु सरोज (पति) पुत्र दुर्गा सरोज 2-दुर्गा सरोज (ससुर) पुत्र बाढू 3-चन्द्रावती देवी (सास) पत्नी दुर्गा सरोज निवासीगण भडेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना के आधार पर छतरीपुर तिराहा पर आरा मशीन के पास गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 168/25 धारा 85/80 बीएनएस व ¾ डी0पी0एक्ट थाना केराकत जौनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1-रिशु सरोज पुत्र दुर्गा सरोज
2- दुर्गा सरोज पुत्र बाढू
3-चन्द्रावती देवी पत्नी दुर्गा सरोज निवासीगण भडेहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ,थाना केराकत जौनपुर।
2.उ0नि0 आशुतोष गुप्ता, थाना केराकत जौनपुर।
3.हे0का0.संजय सिंह, थाना केराकत जौनपुर।
4.हे0का0 राकेश कुमार सिंह थाना केराकत जौनपुर।
5.का0 मिथिलेश राजभर थाना केराकत जौनपुर।
6.म0का0 लीलावती देवी थाना केराकत जौनपुर।