थाना परिसर में निर्मित आगन्तुक कक्ष का किया उद्घाटन

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

 

थाना परिसर में निर्मित आगन्तुक कक्ष का किया उद्घाटन

क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा प्र0नि0 रामपुर के साथ थाना मड़ियाहूं पर निर्मित आगन्तुक कक्ष का किया गया उद्घाटन, थाना परिसर पर पीस कमेटी की मीटिंग कर लोगों से आपसी सौहार्द व शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई-
श्री गिरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूूं द्वारा श्री देवानन्द रजक, प्रभारी निरीक्षक रामपुर के साथ थाना परिसर में निर्मित आगन्तुक कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा चौकीदारों को साफा वितरित किया गया। साथ ही साथ थाना रामपुर पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों संग पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें आपसी समन्वय के साथ शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के साथ साथ सभी से अफवाहों से बचने हेतु अपील एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *