आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जौनपुर की  धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जौनपुर की  धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आगामी त्यौहार पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 23.06.2025 को थाना कोतवाली पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित धर्मगुरु व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

बैठक में त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूसों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धर्मस्थलों तथा मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सांप्रदायिक सौहार्द, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, एवं सीसीटीवी कैमरों/ड्रोन से निगरानी आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रूट डायवर्जन की तैयारी का समयपूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों या शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखा जाए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, प्र0नि0 कोतवाली व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *