तेजीबाजार पुलिस द्वारा हत्या का वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

Alok Verma, Jaunpur Bueauro, 

तेजीबाजार पुलिस द्वारा हत्या का वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार 

जनपद जौनपुर.  पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-22.06.2025 को थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा हत्या का वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 22.06.2025 को पुरानी रंजिश व लड़की के विवाद में प्रतिवादीगण द्वारा छोटेलाल पुत्र स्व0 बाकेलाल नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर को नशा आदि करने के बहाने ग्राम चितौडी के बाग मे ले जाकर नशा किया/कराया गया, अभियुक्त अमन हरिजन पुत्र गुड्डू नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर द्वारा पुराने लड़की के विवाद के रंजिश को लेकर बाग मे ही अपने साथी 1. अशोक उर्फ भुण्डा पुत्र राजेन्द्र 2. अमित हरिजन पुत्र अमरनाथ निवासीगण ग्राम जंगीपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जिसके संबंध में मृतक छोटेलाल के भाई बडेलाल पुत्र स्व0 बाकेलाल नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 94/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अमन हरिजन पुत्र गुड्डू 2. अशोक उर्फ भुण्डा पुत्र राजेन्द्र 3. अमित हरिजन पुत्र अमरनाथ निवासीगण ग्राम जंगीपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 22.06.2025 को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, मय हमराह कर्मचारीगण के द्वारा मुकदमा उपरोक्त के संबंधित अभियुक्त अमित हरिजन पुत्र अमरनाथ निवासीगण ग्राम जंगीपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को मुखबीर की सहायता से आज दिनांक 22.06.2025 को कलिंजरा तिराहे से गिरफ्तार नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त अमित हरिजन पुत्र अमरनाथ निवासीगण ग्राम जंगीपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अमन हरिजन पुत्र गुड्डू नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर के घर के लड़की से मृतक छोटेलाल पुत्र स्व0 बाकेलाल नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर बात करता था, जिससे अमन काफी नाराज था, उसी को लेकर मुझे व अशोक उर्फ भुण्डा पुत्र राजेन्द्र नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर से दोस्ती का वास्ता देकर प्लान बनाया फिर आज दिनांक को उसी प्लान के तहत ग्राम चितौडी थाना तेजीबाजार जौनपुर के बाग में मै व अशोक उर्फ भुण्डा शराब पीने व पिलाने के लिए छोटेलाल पुत्र स्व0 बाकेलाल नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर को साथ लेकर आये, जहां पर अमन पुत्र गुड्डू नि0 जंगीपुर थाना तेजीबाजार जौनपुर ने अपने देशी तमंचे से छोटेलाल पुत्र स्व0 बाकेलाल नि0 जंगीपुर को गोली मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 094/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना तेजीबाजार जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अमित हरिजन पुत्र अमरनाथ निवासीगण ग्राम जंगीपुर थाना तेजीबाजार उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार जौनपुर।
2.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना तेजीबाजार जौनपुर।
3.का0 शशांक त्रिवेदी थाना तेजीबाजार जौनपुर।
4.का0 विसर्जन यादव थाना तेजीबाजार जौनपद जौनपुर ।
5.का0 विनय कुमार थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *