पहले बेटे की तय कराई शादी, फिर बहू को लेकर भाग गया ससुर

Bueauro,

पहले बेटे की तय कराई शादी, फिर बहू को लेकर भाग गया ससुर

अलीगढ के बाद रामपुर से चौंका देने वाला मामला*
*पहले बेटे की तय कराई शादी, फिर बहू को लेकर भाग गया ससुर*

Rampur…
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। बेटी की शादी से एक दिन पहले सास अपने दामाद को भगा ले गई थी। काफी दिनों बाद दोनों ने पुलिस थाने में सरेंडर किया था। अभी इस मामले को कुछ ही दिन बीते थे कि यूपी के रामपुर से एक और मामला सामने आ गया। इस बार तो ससुर ने कांड कर दिया। ससुर अपनी होने वाली बहू को भगा ले गए। इसकी जैसे ही जानकारी लोगों को हुई तो गांव में हड़कंप मच गया।

शकील रामपुर जिले के बांसनगली गांव में रहते हैं। उनके छह बच्चे हैं। शकील पर आरोप है कि उन्होंने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक लड़की से तय कराया। घरवालों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने अपने पत्नी और बच्चों को मारपीट करके राजी कर लिया। बाद में ससुर शकील अपनी होने वाली बहू को भगा ले गया और उससे निकाह कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *