जानकीपुरम न्यू कैंपस में संविदा बिजलीकर्मी का 1100 वोल्ट लाइन पर काम करते समय हाथ झुलसा

जानकीपुरम न्यू कैंपस में संविदा बिजलीकर्मी का 1100 वोल्ट लाइन पर काम करते समय हाथ झुलसा

{ संवाद दाता सचिन तिवारी }

लखनऊ- जानकीपुरम न्यू कैंपस जानकीपुरम क्षेत्र में स्थित न्यू कैंपस इलाके में मंगलवार को बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी (सर्वेश कुमार ) निवासी सैरपुर सरैया का हाथ उस समय झुलस गया जब वह 1100 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संविदाकर्मी बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के लाइन की मरम्मत कर रहा था। काम के दौरान अचानक करंट फैल गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संविदाकर्मियों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के खतरनाक कार्य कराए जाते हैं।

प्रमुख बिंदु:

बिना PPE किट और सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था काम

1100 वोल्ट की लाइन में अचानक फाल्ट से हुआ हादसा

संविदाकर्मी अस्पताल में भर्ती, स्थिति स्थिर

यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग में संविदाकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

सूत्रों की माने तो जेई अशोक वर्मा की लापरवाही के चलते हुए हादसा हो सकती थी बड़ी घटना

सूत्रों के अनुसार फ़र्ज़ी लाइन बनवाना ओर लोगों को कनेक्शन न देना इन की रोज की दिन चर्या है

संविदाकर्मी प्राइवेट हॉस्पिटल जेपी हॉस्पिटल में है भर्ती

फ़र्ज़ी लाइन बनवाने के मामले में ट्रांसफर लाइन मैन सतीश का भी रोक रखे है जेई अशोक वर्मा

अब देखना ये बनता है खबर चलने के बाद अधिकारी मामले का संज्ञान लेते है या नहीं या मामले को

BaMs

बस्ते में डाल देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *