प्रदेश में बुधवार रात को मानसून ने दी दस्तक

Bueauro,

प्रदेश में बुधवार रात को मानसून ने दी दस्तक 

Lucknow…

प्रदेश में बुधवार रात को मानसून ने दस्तक दे दी.

जल्द ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी.

मानसून की दस्तक से लोगों को लू और तपिश भरी गर्मी से राहत मिली.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया.

इसके असर से सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी में बुधवार को बारिश की शुरुआत हुई.

पूर्वी-दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ बारिश का यह दौर जल्द ही पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

वहीं 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *