दामाद की हत्या की आशंका, मां ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत जांच शुरू

ब्यूरो,

 दामाद की हत्या की आशंका, मां ने की अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, जांच शुरू 

यूपी के शामली में एक महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी बेटी के खिलाफ तहरीर थी कि सोनम रघुवंशी की तरह मेरी बेटी भी दामाद की हत्या करा सकती है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मेरी बेटी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे दामाद की हत्या करा सकती है। राजा रघुवंशी हत्याकांड और उसकी पत्नी सोनम का हवाला देते हुए महिला ने आशंका जताते हुए पुलिस ने कार्रवाई की माँग उठाई है। यूपी के शामली में चौसाना पुलिस चौकी पहुंचकर मां ने अपनी ही बेटी के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बेटी 12 सालों तक शादी के बंधन मे होने के बाद भी प्रेमी संग फरार हो गई थी। अब वापस लौटी तो आशंका है कि सोनम की तरह दामाद की हत्या करा सकती है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेरठ के नानू गांव की रहने वाली महिला ने चौसाना चौकी में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 12 साल पहले चौसाना क्षेत्र में हुई थी। इसके 12 साल बाद बेटी का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के पति ने ससुरालियों को पत्नी की करतूत के बारे मे बताया तो महिला को उसके उसके घरवाले लेकर चले आए। इसके बाद महिला पॉच दिन बाद ग्राम नानू से ही अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। महिला की इस हरकत नाराज पति व मायके वालों ने उससे संबंध खत्म कर लिए।

अब बीती रात्रि महिला वापस अपने पति के घर पहुंची। आरोप है कि महिला के प्रेमी व अन्य लोगों ने मिलकर पति के घर में तोड़फोड़ की। इस दौरान विरोध करने पर देवरो के साथ मारपीट की। बेटी के वापस आने की जानकारी मिलते ही उसकी मां व अन्य लोग अलीपुरा पहुंचें और चौसाना पुलिस को शिकायत की। मां ने कहा कहा कि सोनम-राजा रघुवंशी कांड की तरह मेरी बेटी व उसका प्रेमी मेरे दामाद की हत्या कर सकते हैं। मां की शिकायत के बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *