मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत 

ब्यूरो,

मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत 

 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया है कि लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि लोकल ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को बताया है कि लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि लोकल ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी। घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल क्रॉस हो रही थीं।

अधिकारियों का मानना है कि ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग कम्पार्टमेंट से बाहर गिर गए थे। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के बाद रेलवे ने फैसला लिया है कि मुंबई उपनगरीय के लिए बनाई जा रही बाकी रेक में ऑटोमैटिक दरवाजें होंगे। साथ ही पटरियों पर दौड़ रहीं रेक में भी बदलाव किए जाएंगे और दरवाजा बंद करने की सुविधा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *