जून में गंभीर हीटवेव की चेतावनी, अगले सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी

Bueauro,

जून में गंभीर हीटवेव की चेतावनी, अगले सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी,
*तापमान 44 डिग्री तक जाने के आसार*

Lucknow

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां फिलहाल थमी हुई हैं और इसके एक हफ्ते तक दोबारा सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

*दिल्ली में बढ़ रही गर्मी, 44 डिग्री तक जा सकता है तापमान *

शनिवार से दिल्ली में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सफदरजंग वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

*रविवार को तापमान 42°C तक*

मंगलवार तक तापमान 44°C तक पहुंच सकता है 16 मई को दर्ज हुआ अब तक का अधिकतम तापमान 42.3°C, लेकिन इस हफ्ते यह आंकड़ा टूट सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह जून की आखिरी गंभीर हीटवेव में से एक हो सकती है, क्योंकि इसके बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। मानसून की प्रगति 29 मई से रुक गई थी और अब इसके 12 से 18 जून के बीच आगे बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *