ब्यूरो,

यमुना नदी में छह लड़कियां डूबी, 4 की मौत 2 भर्ती
यूपी के आगरा में मंगलवार को बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां भीषण गर्मी के बीच यमुना नदी में नहाने गईं छह लड़कियां डूब गईं। उनमें से चार की मौत हो गई है। लड़कियों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पाकर डीएम और पुलिस-प्रशासन के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बचाव का काम शुरू कराया। हादसे में जिंदा बची दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।