यूपी:  आगरा के आधे इलाके में 2 दिन बंद रहेगी पानी की सप्लाई, कर लें इंतजाम

ब्यूरो,

 यूपी:  आगरा के आधे इलाके में 2 दिन बंद रहेगी पानी की सप्लाई

कर लें इंतजाम

आगरा। मेन लाइन को शिफ्ट करने के काम के कारण 2 दिन आधे आगरा शहर में पानी नहीं आएगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चार जून को सुबह जलापूर्ति के बाद काम शुरू किया जाएगा। जिस वजह से उसी दिन शाम को और पांच जून को सुबह और शाम को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

आगरा के लंगड़े की चौकी नाले के पास से गुजर रही पानी की 30 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने के काम के कारण दो दिन आधे शहर में पानी नहीं आएगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि चार जून को सुबह जलापूर्ति के बाद काम शुरू किया जाएगा। जिस वजह से उसी दिन शाम को और पांच जून को सुबह और शाम को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

पाइप लाइन शिफ्टिंग के कारण इन दोनों दिन विजय नगर, गांधी नगर, नगला हरमुख, नगला छि‌द्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, देहली गेट का आंशिक भाग, ट्रांस यमुना फेस-1 व 2, नरायच, सीतानगर, शंभू नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्मादुद्दौला, कालिन्दी विहार, शाहदरा और यमुनापार के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाXधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता जलकल ने बताया कि चार जून को सुबह जलापूर्ति के समय अपनी जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें। उसके बाद अगर जरूरत पड़े तो टैंकरों को मंगवा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-2702722, कंट्रोल रूम नंबर-8192095401, अवर अभियंता आशीष कुमार-8192095302 और विनीत चौधरी से -8192095732 पर संपर्क कर सकते हैं।

आगरा के शहीद नगर में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास और बाग राजपुर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पिछले कई दिन से यह समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर निगम के वार्ड 77 के भगत सिंह की मूर्ति टैगोर पार्क में लगे नलकूप से क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। कुछ समय से गंदा और सीवर का पानी नलों में आ रहा है। बदबूदार पानी से बीमारी का खतरा सता रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शनिवार को क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

क्षेत्रीय निवासी शाहीन, शबनम,  बेबी, शहजाद कुरैशी, रिजवाना, सोनी, मोनी ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नजदीक स्थित मस्जिद के पास लगे पानी प्लांट पर पानी भरके लाते हैं। वहां जमावड़ा लगा रहता है। कुछ परिवार पानी खरीद कर गुजर बसर कर रहे हैं। उधर बाग राजपुर में भी कई हफ्तों से सीवर का पानी आ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *