Bueauro,
Lucknow…
दिल्ली-महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए यूपी बना देश में नंबर 1 ई-व्हीकल राज्य !
उत्तर प्रदेश ने इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है.
अब तक यूपी में 4.14 लाख से अधिक ई-व्हीकल्स रजिस्टर किए जा चुके हैं.
इसके मुकाबले दिल्ली में 1.83 लाख और महाराष्ट्र में 1.79 लाख इलेक्ट्रिक वाहन दर्ज हैं.
यह उपलब्धि न केवल पर्यावरण सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि राज्य की आर्थिक मजबूती और रोजगार सृजन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह उपलब्धि यूपी के हरित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर बन चुकी है…