राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी की ह्रदयगति रुकने से मृत्यु

Bueauro,

राज्य सूचना आयुक्त गिरजेश चौधरी की ह्रदयगति रुकने से मृत्यु

Lucknow…

राज्य सूचना आयुक्त उप्र, गिरजेश चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह के अनुसार गुरुवार को सूचना आयुक्त राकेश कुमार के कक्ष में आयोजित जलपान में श्री चौधरी भी सम्मिलित हुए थे। इसके बाद वह बस्ती में एक समारोह में शामिल होने चले गये। वहीं बीती रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पहले बस्ती जिला अस्पताल और फिर लखनऊ में लारी इंस्टिट्यूट लाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हंसमुख स्वभाव और शानदार व्यक्तित्व के धनी गिरजेश जी का निधन उनके परिवार, सूचना आयोग परिवार और उनके चाहने वालों के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। वह लगभग 62 वर्ष के थे। मूल रूप से संत कबीर नगर (पूर्व में बस्ती) जिले के सेमरियावां विकासखंड के चंगेरा मंगेरा गांव के मूल निवासी थे। लखनऊ में उनका आवास मुंशी पुलिया के पास मानस विहार में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *