Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
रेलवे ट्रैक पर हादसा कराने की साजिश, दो शातिर गिरफ्तार
रेलवे ट्रैक पर हादसा कराने की साजिश
बक्शा पुलिस ने दो शातिर किया गिरफ्तार
जौनपुर | थाना बक्शा पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए रेलवे ट्रैक पर टीन का ड्रम रखकर हादसे की कोशिश करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
घटना 30 अप्रैल 2025 को ग्राम औंका के पास हुई थी, जहां रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर टीन का ड्रम रखा गया था। मामले में थाना बक्शा पर मुकदमा संख्या 146/2025 धारा 151, 153 रेलवे एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर आज सुबह 6:25 बजे थाना बक्शा पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों—
1. **अफजल अली उर्फ सोनू** पुत्र अफसर अली
2. **अफजल अली** पुत्र रियाज अली,
दोनों निवासी ग्राम औंका, थाना बक्शा, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की गई।
**गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:**
* उ.नि. राकेश कुमार राय
* हे.का. आदर्श कुमार सिंह
* का. सतेन्द्र कुमार
* का. राधेश्याम मीना
* हे.का. फूलचन्द्र यादव