अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

* *लखनऊ। रविवार को लखनऊ के इन्दिरा नगर स्थित होटल जयति ओएसिस इन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुकेश सहारा जी,विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बक्शी जी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव जी सहित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश पदाधिकारी गण युवा, महिला, विधि प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री गण उपस्थित रहे।*
*प्रदेश कार्यसमिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपरोक्त उपस्थित पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति के सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय संगठन और समाज हित में लिए गए।*

*1- प्रत्येक जनपदों में मासिक बैठ के अवश्य आयोजित की जाए।*

*2- मंडलों की बैठकों में सभी जनपदों के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग अवश्य करें।*

*3- अपने के समाज के महापुरुषों की जयंतियां पुण्यतिथि प्रत्येक जनपदों में समारोह पूर्वक मनाई जाए।*

*4- जनपद स्तर पर जुलाई माह में प्रतिभा सम्मान सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाए और इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संगठन में जोड़ा जाए।*

*5- वर्ष 2025 मई माह के अंत तक मेन बॉडी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों के गठन अवश्य कर लिए जाएं।*

*6-लखनऊ,वाराणसी,बरेली,*
*गोरखपुर,झांसी,प्रयागराज,*
*कानपुर,आगरा,मथुरा में कायस्थसमागम आयोजित किए जाएं।*

*7- संगठन के माध्यम से ब्लॉक स्तर की इकाई का गठन कर छोटी-छोटी मंडलियों को बनाकर के कार्य का विस्तार किया जाए छोटी-छोटी मंडली के माध्यम से समाज के हर कार्यों में संगठन के पदाधिकारी सहयोग करें और समाज के हर व्यक्ति के सुख दुख में साथ खड़े हो।*

*8-समय समय पर राष्ट्रीय व प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाता रहेगा।*

*उपरोक्त निर्णय माननीय प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में माननीय राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति के माननीय प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में लिये गये हैं। उपरोक्त जानकारी प्रदेश पदाधिकारी गण, सभी जिलों के अध्यक्ष महामंत्री गण प्रकोष्ठों के पदाधिकारी गण जिला अध्यक्ष महामंत्री गण को इस पत्र के माध्यम से दी जा रही है कि निर्णय का अनुपालन संगठन और समाज हित में करें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *