एफडीवीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी की लखनऊ में प्रेस वार्ता

ब्यूरो,

एफडीवीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी की लखनऊ में प्रेस वार्ता

आज लखनऊ में एफडीवीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। श्री द्विवेदी ने कहा, जैसा कि हम सब जानते हैं कि केन्द्रीय बजट 2025 में फुटवियर एवं चर्म क्षेत्र के विकास के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गए है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में लखनऊ से पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने जा रही है। इसी अनुक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर एवं आगरा में संत रविदास लेदर पार्क एवं 10 संत कबीर दास टेक्सटाइल पार्क बनवाने की पोषणा की है। इन पाकों के कारण भविष्य में लेदर, फुटवियर तथा टेक्सटाइल डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में बहुत ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

यहाँ यह बताना समाचीन होगा कि एफडीडीआइ फुरसतगंज जो कि वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित फुटवियर एवं डिजाइ‌निंग के क्षेत्र में राष्ट्रीस महत्व का शैक्षणिक संस्थान है। यहा पर चार वर्षीय बी. डिज़ाइन-फुटवियर डिज़ाइन एंड प्रॉडक्शन एवं बी. डिज़ाइन फ़ैशन डिज़ाइन जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स संचालित है। इतना ही नहीं एफडीडीआई ने 2 वर्षीय एसबीए फैशन एंड रीटेल मर्चेंडाइज़ नामक परास्त्रातक कोर्स भी शुरू किया है। इससे विद्यार्थियों को जहा शिक्षा वही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

इन कोसों में प्रवेश के लिए छात्र एफडीडीआई की वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है।

इस सत्र में छात्रों को एफडीडीआइ से लैटरल एंट्री के माध्यम से भी स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश मिलेगा। इसके बारे में विस्तृत जानकारी एफडीडीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे छात्र जो अनुसूचित जाति/जनजाति से हैं एवं जिनके पिता की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है तो वे छात्र/छात्राएं समाज कल्याण विभाग उ.प्र. के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए अर्ह होंगे और बिना किसी आर्थिक दबाव के कोर्स पूरा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ऋण हेतु अर्ह छात्रो हेतु शिक्षा लोन भी आसान शर्तों पर केनरा बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

एफडीडीआई के उपरोक्त कौर्सेस करने वाले छात्रों की इंडस्ट्री में अत्यधिक माँग है।

श्री द्विवेदी ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि एफडीडीआई को आईआईआरएफ की 2025 में जारी रैंकिंग में डिज़ाइन क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में उत्तरप्रदेश में द्वितीय एवं देश भर में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है। आईआईआरएफ रैंकिंग में इस बार देश के लगभग 5000 शैक्षणिक संस्थान शामिल हुए। यह रैंकिंग विशेष विधाओं के क्षेत्र जैसे डिजाइन ला मीडिया आर्किटेक्चर के क्षेत्र में कार्यरत सरकारी तथा निजी संस्थानों की है। यह रैंकिंग एडीजीआई के शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट की उत्कृष्टता को प्रतिबिम्बित करता है, विदित हो कि एफ़डीडीआई फुरसतगंज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड बहुत बढ़िया रहा है। पिछले वर्ष हमारे 90% छात्रो को कैम्पस प्लेसमेंट प्राप्त हुआ था, इस वर्ष की प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है एवं अब तक लगभग 90% छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त हो चुका है।

PRO

NALIN PANDEY = 8756607082

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *