ब्यूरो,
तलवार लहराने वाले करणी सेना के झारखंड अध्यक्ष की हत्या
रांची/जमशेदपुर। हाल ही में आगरा में खुलेआम तलवार लहराने वाले करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या अज्ञात लोगों ने कर दी। बताया जाता है कि उनका शव जमशेदपुर में स्थित जंगल में प्राप्त हुआ। हत्यारों ने इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया। शव के पास ही एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। इस घटना से एक तरफ करणी सेना के समर्थकों में आक्रोश है तो वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी लोगों के मन में है की तलवार लहराकर जिस तरह से सांसद रामजीलाल सुमन को आगरा में खुलेआम धमकी और चुनौती दी गई ऐसी सोच रखने वालों के साथ इस तरह से हिंसक घटना का अंजाम दिया जाना सामाजिक सौहार्द्र के लिए अच्छा नहीं है। बहुत कुछ संभव है कि व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम हो किंतु आजकल करणी सेना चर्चित है इसलिए उसके एक प्रदेश अध्यक्ष की हत्या होना कानून एवं व्यवस्था के लिए चुनौती भी है और खुलेआम हिंसा के लिए उकसाने वालों के लिए नसीहत भी।