बारात से लौट रही बरातियों से भरी एक ब्रेज़्ज़ा कार पलटी, दूल्हे के 3 सगे भाइयों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो,

बारात से लौट रही बरातियों से भरी एक ब्रेज़्ज़ा कार पलटी, दूल्हे के 3 सगे भाइयों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दूल्हे के 3 सगे भाइयों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है.. उन्हें इलाज के लिये लखनऊ भेजा गया है.हादसा इतना भयावह था के कार के परखचे उड़ गए.. ग्राइंडर मशीन से कार को काट कर लाशो और उस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया…

घटना के बारे में बताया जाता है के कुशीनगर के रामकोला थाने के नारायणपुर चरगहां के पश्चिम टोला निवासी गोपाल मधेशिया के बैटे विकास की बारात नेबुआ नौरंगिया के देवगांव गई थी। इसी बारात में शामिल कार देर रात खडुा पडरौना मार्ग पर शुक्ल भुजौली के समीप पहुंची थी कि बेकाबू होकर सड़क के दाईं तरफ पेड से टकरा गईं। हादसे की आवाज सुनकर मौके पहुंचेलोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर और हथौड़े की मदद से कार को काटकर उसमे फंसे शव और घायल लोगों को बाहर निकाला गया।
हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी 2 की सांसें चल रही थीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्तपाल ले जाया गया। भीषण हादसे से घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर पुंचे सीओ और नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने गैस कटर से कार सवार लोगों को बाहर निकलवाया। उधर पुलिस और प्रशासनिक अफसर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *