मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की

सिटी बस सेवा में निजी ई-बस संचालकों को अवसर दिया जाए, इनके पार्किंग की
जगह व रूट तय हों, इन निजी ई-बसों को समीपस्थ कस्बों से कनेक्ट किया जाए

शहर में पार्किंग को मांग, स्थान और समय के अनुरूप
व्यवस्थित किये जाने की आवश्यकता, शुल्क में समरूपता हो,
प्रदेश में कहीं भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली न होने पाए

सभी नगर निकायों को अपनी आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे,
लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा नगर निगम के बाद अब इसी माह वाराणसी
और प्रयागराज नगर निगम द्वारा म्युनिसिपल बॉण्ड जारी किया जाएगा

वित्तीय वर्ष 2025-26 में गोरखपुर, मेरठ और कानपुर
नगर निगमों द्वारा म्युनिसिपल बॉण्ड जारी करने की तैयारी करें

नगरों में विज्ञापन होर्डिंग्स के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को वरीयता दें

राज्य सरकार ने सभी जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों को स्मार्ट
नगर पालिका परिषद के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना बनाई, बजट आवंटित

प्रयागराज के शिवालिक पार्क की तरह नगर के वेस्ट और धातु अपशिष्ट का सदुपयोग करते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा में भव्य ‘कृष्ण लोक’ पार्क तथा अयोध्या
में ‘लव कुश पार्क एवं श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केन्द्र’ तैयार किया जाए

बरसात प्रारम्भ होने से पूर्व सभी नगरीय निकायों में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर कर लिया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *