इलेक्ट्रिक कार Tesla का भारत में खत्म हुआ इंतजार ,21 लाख होगी कीमत.

New Delhi…

इलेक्ट्रिक कार Tesla का भारत में खत्म हुआ इंतजार 

अप्रैल से भारत में मिलेगी Tesla की कार, केवल 21 लाख होगी कीमत.

दुनिया के सबसे अमीर शख़्स एलन मस्क की Tesla की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में अप्रैल से आएगी.

अमेरिका में PM मोदी और एलन मस्क के बीच हुई मुलाकात का असर आपको इसी साल नजर आने वाला है. अब तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि Tesla की कार करोड़ों रुपये में भारत में लॉन्च की जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, Tesla की कार मात्र 21 लाख में भारत में एंट्री करने वाली है. आखिर मस्क का लंबे से भारत में एंट्री पाने वाला सपना अब पूरा होने वाला है. Tesla ने भारत के लिए जॉब वैकेंसी भी निकाल दी है. जिसमें 13 पदों पर भारतीय अप्लाई कर सकते हैं. इसमें कंपनी ने बैक-एंड और फ्रंट में काम करने वाली पोस्ट को शामिल किया है. मुंबई और दिल्ली में जॉब वैकेंसी निकाली गई हैं.Tesla ने महिंद्रा E 6, टाटा Curvv EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर ली है. ये तीनों इलेक्ट्रिक कार भारत नें 25 लाख रुपये से कम में खरीदने को मिल जाती हैं. अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अलग तरह की सुनामी देखने को मिल सकती है. इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेस में तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *