ब्यूरो,
CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा अब साल में दो बार होगी.
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 10वीं और 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित करने की योजना बनाई है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सीबीएसई के अध्यक्ष भी शामिल रहे.
बैठक में इस नई व्यवस्था के लाभ और इसे लागू करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया है. जल्द ही इस संबंध में एक मसौदा तैयार कर सार्वजनिक राय के लिए जारी किया जाएगा, ताकि छात्र, अभिभावक और शिक्षक इस पर अपनी राय दे सकें…